आज दिनांक 15अगस्त 2018 को स्वंतत्रता दिवस का कार्यक्रम संपन्न हुआ।आज हमारे मोतीपुर बजरंग दल के नगर संयोजक श्री विकास जी ने 9:55 में झंडातोलान  किया।
नगर संयोजक विकास जी ने कहा,

जैसा कि हम जानते है कि स्वतंत्रता दिवस हम सभी के लिये एक मंगल अवसर है। हम सब इस दिन को इसलिए मनाते है क्योकि 15 अगस्त 1947 को ही हमारा देश आज़ाद हुआ था, और ब्रिटिश राज से हमें मुक्ति मीली थी। आज हम यहाँ 72 वा स्वतंत्रता दिवस मनाने इकठ्ठा हुए है।
आज का दिन सभी भारतीय नागरिकों के लिये बहुत महत्वपूर्ण दिन है। और यह इतिहास में सदा के लिये उल्लिखित हो चुका है।

नई दिल्ली में स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर पंडित जवाहरलाल नेहरु ने भाषण दिया था। जब पूरी दुनिया के लोग सो रहे थे, ब्रिटीश शासन से जीवन और आजादी पाने के लिये भारत में लोग संघर्ष कर रहे थे। अब, आज़ादी के बाद, दुनिया में भारत सबसे बड़ा लोकतांत्रिक देश है। हमारा देश विविधता में एकता के लिये प्रसिद्ध है। भारतीय लोग हमेशा अपनी एकता से जवाब देने के लिये तैयार रहते है।
भारत के कुछ महान स्वतंत्रता सेनानीयो में बाल गंगाधर तिलक, महात्मा गांधी जी, नेताजी सुभाष चन्द्र बोस, जवाहरलाल नेहरु, खुदीराम बोस, चन्द्रशेखर आजाद, भगत सिंह, लाला लाजपत राय इत्यादि। ये सभी प्रसिद्ध देशभक्त थे जिन्होंने अपने जीवन के अंत तक भारत की आजादी के लिये कड़ा संघर्ष किया। हम लोग हमारे पूर्वजों द्वारा किये गए संघर्ष के उन डरावने पलों की कल्पना भी नहीं कर सकते।



आजादी के इतने वर्षों बाद भी आज हमारा देश विकास के सही राह पर है। आज हमारा देश पूरी दुनिया में लोकतांत्रिक देश के रुप में अच्छे से स्थापित है।इसी के साथ विकास जी ने आपने वाणी को विराम देते हुए कहा,``हम भारतीय एक है"
*जय हिन्द जय भारत*

मै बबलू कुमार नगर मीडिया प्रभारी बजरंग दल के कार्यक्रम में आने के लिए आप सभी सदस्यों को कोटि कोटि धन्यवाद  देता हूं।आशा करता हूं,जिस तरह वीर जवान देश के सीमा पे हम भारतीयों के लिए देश के दुश्मनों से हमारी रक्षा कर रहे है,उससे तरह जो देश द्रोही से हम सभी   हमारे देश  की रक्षा करने में योगदान देंगे।
हमारे देश को विकाश की ओर सिर्फ तीन मह्वपूर्ण अंग ही ले जा सकते है ,
प्रथम:- गुरु, द्वितीय:- माता और तृतीय:- पिता
इसी के साथ मै आपनी वाणी को विराम देता हूं तथा
 *आप सभी को स्वतंत्रता दिवस की ढेर सारी शुभकामनाये, आशा करते है की हमारा देश हर साल हर क्षेत्र में विकास करता रहे ताकि पूरी दुनियाँ को हमपर एक दिन गर्व हो*








Comments

Post a Comment